हिसुआ: छतियर में सहयोग शिविर आयोजित, 36 शिकायतें मिलीं, जिलाधिकारी के आदेश पर लगा शिविर, अधिकांश समस्याओं का हुआ समाधान
Hisua, Nawada | Jun 2, 2026 हिसुआ प्रखंड के छतियर गांव को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। यह शिविर जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर लगाया गया था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन PGRO नोडल पदाधिकारी राजकुमार सिंह की देखरेख में शिविर का सफल संचालन हुआ।