चरखारी: चरखारी के बम्हौरी खुर्द गांव में व्यक्ति की जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
चरखारी के बम्होरी खुर्द गांव में रहने वाले वीर सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई दिनेश चंद अपनी झोपड़ी में कोई कार्य कर रहे थे। काफी देर तक घर पर उनकी आवाज सुनाई ना देने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह हल्की बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें कीड़े ने काट लिया है। परिजन सीएचसी चरखारी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।