फ्री फायर के चक्कर में घर छोड़ने वाला नाबालिग हरियाणा से बरामद,
ग्वालियर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना थाटीपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फ्री फायर गेम की लत के कारण घर से लापता हुए 15 वर्षीय नाबालिग को हरियाणा के जींद जिले से सकुशल दस्तयाब कर लिया। जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि बालक केरल एक्सप्रेस से दिल्ली गया था। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने अलेवा क्षेत्र से उसे सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने बालक को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्वालियर पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने और उनसे नियमित संवाद बनाए रखने की अपील की है।