कटेया: बैकुंठपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, एक गंभीर घायल, अस्पताल मे भर्ती।
कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में बुधवार को धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रामायण राम के पुत्र भोलाराम के रूप में हुई है। वहीं घायल सुभाष राम को परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के