पिंड्रा: सिंधोरा में खेत विवाद में महिला और बेटे पर हमला, महिला का सिर फटा, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में सोमवार को खेत विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव करने गई एक महिला का सिर फट गया। घायल महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर मामले की जांच में जुट गई।