महिदपुर: वेयर हाउस पर हंगामा करना युवक को पड़ा भारी, तहसीलदार ने भेजा जेल
महिदपुर तहसील के ग्राम जवासिया सोलंकी में ऋद्धि-सिद्धि वेयर हाउस पर हंगामा करने वाले एक व्यक्ति पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार संतुष्टि पाल ने शांति व्यवस्था भंग करने और अभद्रता के मामले में आरोपी शंकर सिंह को दो दिन के लिए जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं।आरोपी ने ऋद्धि-सिद्धि वेयर हाउस पर पहुँचकर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि वहाँ तोड़फोड़ भी की, जिसस