दमोह: सागर कमिश्नर पहुंचे दमोह, ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का कलेक्टर के साथ किया निरीक्षण
Damoh, Damoh | Feb 28, 2024 बेमौसम हुई बरसात एवं ओला वृष्टि से फसलों के नुकसान की जानकारी प्राप्त होने पर कमिश्नर सागर संभाग सागर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत एवं कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने दमोह जिले अंतर्गत अनेक ग्रामों का दौरा कर खेतों में फसलों की स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर ग्राम जुझार, मुडारी सहित हिंडोरिया उप तहसील के अनेक ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से चर्चा की।