दमोह: खेजरा मंदिर से लौट रही सहेली और मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, सहेली की हुई मौत व मां-बेटी का इलाज जारी
Damoh, Damoh | Feb 28, 2024 शहर के सागर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सागर नाका ओवर ब्रिज के पास खेजरा मंदिर से भंडारे में शामिल होकर लौट रही सहेली के साथ मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने बच्ची की सहेली सुहाना को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां-बेटी का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।