कैराना: भय दिखाकर चार लाख दस हजार रुपये लेने और मांगने पर धमकी देने के मामले में पीड़ित ने कैराना कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
Kairana, Shamli | May 21, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि करीब दस साल पूर्व आर्यपुरी निवासी मुनव्वर ने उसके परिवार की मौत का भय दिखाकर उससे चार लाख 10 हजार रुपये ले लिए थे। बाद में उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी आनाकानी करने लगा। जिम्मेदार लोगों के साथ भी पंचायत हुई।