कुमारखंड: गढ़िया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मारकर किया घायल
मधेपुरा जिले कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया पैट्रोल पंप के समीप स्टेट हाइवे 91 पर शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कड़ में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर रीता कुमारी द्वारा इलाज किया गया।