खाचरोद थाना क्षेत्र में 8 वर्ष पूर्व हुए बुजुर्ग विक्रम सिंह हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एडीजे नितुकांता वर्मा की अदालत ने आरोपी कैलाश पिता मांगू डोडियार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोप है कि थडोदा निवासी विक्रम सिंह खेत पर सो रहे थे, तभी बदमाशों ने मारपीट कर पलंग से बांध दिया ।