बड़ौद: सेन समाज ने शुक्रवार को अनंत नारायण मंदिर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाई, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन महाराज की 725 वी जयंती शुक्रवार दोपहर 2 बजे जहांगीरपुरा रोड स्थित अनंत नारायण मंदिर पर बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ सेन समाज के वरिष्ठजनों द्वारा मंदिर में महाआरती कर किया गया,इस अवसर पर समाज के युवाओं व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।समाज के वक्ताओं ने संत सेन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला