बड़ौद: पहलगाम में आतंकी हमला: 27 निर्दोषों की मौत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुवे भीषण आतंकी हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है आज बुधवार शाम 7 बजे के लगभग हिन्दू समुदाय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक रैली निकाली गई ,और सुभाष चौराहा पर आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुवे विरोध प्रदर्शन किया गया