बड़ौद: आगर-बडौद मार्ग पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
आगर बडोद मार्ग पर स्थित एक ट्रांसफार्मर में आज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग अचानक आग लग गई,घटना के समय ट्रांसफार्मर से धुंआ और चिंगारियां निकलती देख स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई, स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी,स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।