बड़ौद: बडौद नगर परिषद द्वारा 20 लाख रुपये की लागत से पोल और स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे, आमजन को अंधेरे से मिलेगी राहत
नगर परिषद राजस्व विभाग प्रभारी विवेक शर्मा से बुधवार दोपहर 3बजे प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक नगर विकास योजना के अंतर्गत डग मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी से लेकर आगर मार्ग स्थित बस स्टैंड बायपास तक,व आलोट रोड स्थित बालक छात्रावास सहित नगर के प्रमुख मार्गों,चौराहों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया जा रहा हैं।