रानीगंज: गुप्त सूचना पर रानीगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, स्कार्पियो से 340 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रानीगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में रानीगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोशकापुर मिलन चौक के समीप एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।