रघुराजनगर नगरी: सलेहा के मुड़वारी गांव से सतना आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ज़िला अस्पताल में भर्ती
पन्ना सलेहा के मुड़वारी गांव से रविकांत शर्मा बाइक से सतना आ रहा था । बाइक जैसे ही नागौद के दुरेहा गांव पहुंची अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नागौद अस्पताल लगाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । रविवार की शाम 5 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस घटना के बारे मे परिजनों से पूछताछ कर रही है ।