सिवनी: कान्हीवाड़ा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, तीन गिरफ्तार, सरगना समेत कई फरार
Seoni, Seoni | Apr 19, 2026 कान्हीवाड़ा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश तीन गिरफ्तार, सरगना समेत कई फरार कान्हीवाड़ा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम छुई के पास जंगल में संचालित एक जुआ फड़ पर छापेमारी की। पुलिस की इस दबिश में 03 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जबकि फड़ का मुख्य सरगना अपने कुछ साथियों के साथ मौके से भागने में सफल रहा।