अकबरपुर: रिमझिम बारिश से किसानों में जगी उम्मीद, धान रोपनी की तैयारी तेज हुई
अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे हुई रिमझिम बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से उम्मीद की मुस्कान लौटा दी है। लंबे समय से पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब धान की रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं। सोमवार 11:00 बजे कई किसान अपने-अपने मोरी (धान की नर्सरी) वाले खेतों का निरीक्षण करते नजर आए, ताकि खेतों में नमी और पानी की स्थिति का आकलन