बिंदकी: रावतपुर तथा खुरमा नगर के बीच ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा-ललौली मार्ग में रावतपुर तथा खुरमा नगर के बीच मंगलवार की शाम 5 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद अज्जन उम्र 45 वर्ष तथा इनामुल्लाह उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी जिगनी कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें इनामुल्लाह को प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया।