दमोह: स्टेशन-राय चौराहा मार्ग पर डायल 112 की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सड़क पर पड़ी टूटी बिजली लाइन हटाई गई
Damoh, Damoh | Apr 22, 2026 दमोह के स्टेशन चौराहा से राय चौराहा मार्ग पर बुधवार सुबह टूटी बिजली लाइन सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। तार में करंट दौड़ रहा था और राहगीरों को दिखाई नहीं दे रहा था। डायल 112 की गाड़ी में तैनात आरक्षक सुमित चौबे और पायलट हादी ने तुरंत रास्ता रुकवाकर बिजली विभाग को सूचना दी। कर्मचारी लखन साहू ने मौके पर पहुंचकर लाइन सुधार दी।