हरिद्वार: जगजीतपुर में फिर घुस आया जंगली हाथियों का झुंड, हाथियों के आने से मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल
जगजीतपुर में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला जारी है। बीती रात भी एक झुंड में शामिल पांच हाथी जगजीतपुर में घुस आए। हाथियों को आबादी में देख लोगों ने अफरा तफरी मच गई। गलियों में चहल कदमी करने के बाद हाथी हाईवे पर भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने चहल कदमी का यह नजारा अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।