बलरामपुर: ललिया पुलिस ने कोड़री मोड़ से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा न्यायालय
थाना ललिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है एसपी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ललिया सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र अनन्तराम यादव के रूप में हुई जो मंगराकोहल थाना ललिया जनपद बलरामपुर का निवासी है।