झांसी: सीपरी बाजार में शादी की आड़ में ठगी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 17 युवतियों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 23, 2026 सीपरी बाजार की पॉश कॉलोनी सरयू विहार में बुधवार देर-रात पुलिस ने छापा मारकर ठगी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। गिरोह के सदस्य शादी कराने का झांसा देकर मोटी उगाही करते थे। किराये के मकान में कॉल सेंटर भी चल रहा था। पुलिस ने यहां से 17 युवतियों को गिरफ्तार किया है।गुरुवार की दोपहर 2 बजे पुलिस ने बताया कि यहां से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।