गाण्डेय: गांडेय: चम्पापुर के महेशमरवा गांव में हंगर फ्री वर्ल्ड माइक्रो लर्निंग सेंटर का शुभारंभ
Gandey, Giridih | May 2, 2026
गांडेय प्रखंड क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के महेशमरवा गाँव स्थित आंगनबाडी केंद्र में शनिवार की शाम 5 बजे केरल के प्रसिद्ध ट्रस्ट मलाबार चैरिटैबल ग्रुप के बैनर तले हंगर फ्री वर्ल्ड माइक्रो लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। यहाँ मुख्य रूप से उपस्थित स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पार्वती कुमारी ने विधिवत रूप से फीता काटकर उक्त सेंटर का उद्घाटन किया।