देहरादून: विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर जारी किया गया फर्जी नियुक्तिपत्र
विधानसभा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नियुक्तिपत्र एक महिला के लिए जारी किया गया। आशंका है कि इसके कोई संगठित गिरोह कार्यरत है जो सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। इस संबंध में जल्द नियुक्तिपत्र लेने वाली महिला से भी पूछताछ की जाएगी।