देहरादून: नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दूध कारोबारी पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
शनिवार को दोपहर करीब सवा एक बजे यह सीसीटीवी वायरल हो रहा है। देहरादून के नेहरू कॉलोनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सुबह के समय दूध कारोबारी पर कुछ युवकों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाहर से आए कुछ लोग भी इसी इलाके में दूध का कारोबार करने लगे थे, जिसके चलते पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।