अमरोहा: गांव फतेहपुर माफी में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Jul 9, 2025 अमरोहा में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर जमकर लाठी डंडे चले और खूनी संघर्ष हुआ इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। पूरा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी का है जहां पर बीती मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई।