अमरोहा: अमरोहा में दामाद पर कहर, मौहल्ला अफगानान में ससुराल वालों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा, बामुश्किल बची जान
Amroha, Amroha | Jul 9, 2025 जोया निवासी इरफान अली कल बीते मंगलवार की शाम अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान अपने ससुराल गया था। इरफान अली का आरोप है कि उसकी ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और जमकर उसके साथ मारपीट की उसकी ससुराल वाले उसे जान से मारना चाहते थे किसी तरह वहां से भाग कर उसने अपनी जान बचाई और मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे पुलिस को तहरीर दी।