अमरोहा: एक पेड़ मां के नाम अभियान में उमड़ा उत्साह, अमरोहा जनपद के चोटीपुरा कन्या गुरुकुल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
Amroha, Amroha | Jul 9, 2025 आपको बता दें कि बुधवार दोपहर बारह बजे रजबपुर के चोटीपुरा कन्या गुरुकुल विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, परिवहन आयुक्त एवं जिले के नामित नोडल अधिकारी बृजेश नारायण रहे। इस दौरान भाजपा शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा विधायक राजीव तरारा भी मौजूद रहे।