बकानी: करल गांव के 33 KV जीएसएस से जुड़े गांवों में आज 7 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
बकानी क्षेत्र के करल गाँव के जीएसएस से जुड़े गाँवों में आज 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के अभियंता चिराग वर्मा ने आज मंगलवार को सुबह 8 बजे बताया कि 33 केवी जीएसएस पर विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते आज 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। करल गाँव फीडर से जुड़े गांव करल गाँव द्वितीय मोलक्या कलां, आदि गाँवों में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 तक बिजली बंद रहेगी।