गुमला: जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
Gumla, Gumla | Jun 7, 2026 करौंदी पंचायत के तिर्रा एवं हंसलता गांव में पेयजल समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों गांवों में लंबे समय से खराब पड़े जलमीनारों की स्थिति तथा उससे उत्पन्न पेयजल संकट पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों के जलमीनारों से काफी समय से लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है।