लातेहार: बेटी की शादी से पहले आंधी-तूफान में टूटा तुरी टोला निवासी का घर, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
सदर प्रखंड के साँसांग पंचायत के तुरी तुरी टोला में गत दिनो आए तेज आंधी तूफान व बारिश में महुआ का पेड़ संजय तुरी के घर पर गिरने से पूरी तरह खपरैल घर क्षतिग्रस्त हो गया।उनके यहां बेटी की शादी है।संजय ने शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।