अल्हागंज (शाहजहांपुर)। थाना अल्हागंज क्षेत्र के नगलाहलू गांव में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे कार चलाना सीख रहे युवकों की ईको कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। खेत में धान की पौध उखाड़ रहे किसान कल्लू और अतुल कार के नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।