बालोद: कुन्दरूपारा में प्लास्टिक पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिला, सहमे कर्मचारियों ने थाने में की शिकायत
Balod, Balod | Apr 11, 2026 बालोद जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के सामने संदिग्ध तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घबराए कर्मचारियों ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला कुन्दरूपारा वार्ड स्थित मधुबन कॉलोनी का है, जहां ‘सूत्र’ समाजसेवी संस्था का कार्यालय संचालित है।