भुसावर: भुसावर के बल्लभगढ़ में आंधी से टिनशेड की दीवार गिरी, 3 लोग घायल हुए
भरतपुर। भुसावर कस्बे के ग्राम बल्लभगढ़ में आंधी के दौरान एक पक्के टिनशेड की दीवार गिरने से कमरे में सो रहे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को महवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। तेज हवाओं से आसपास आधा दर्जन से अधिक बिजली के पल भी टूट गए।