नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बाना शिव मंदिर में चैत संक्रांति के मौके पर चड़क पूजा का आयोजन किया गया. चड़क पूजा पर सोमवार को बाना व पितकी गांव में पाठ भोक्ता का पूजा अर्चना किया गया. सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पितकी में पाठ भोक्ता मंडली व पंडित संतोष पांडे द्वारा घर-घर में जाकर चड़क पूजा का भोक्ता पाठ पूजन विधिवत मंत्रोच्चारण कर भक्तों