पन्ना: पन्ना में छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़: 100 किमी दूर केंद्र, सूचना शून्य! कलेक्टर के दखल से सुलझा मामला
Panna, Panna | May 9, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शाहनगर की चार छात्राओं का परीक्षा केंद्र बिना सूचना के 100 किमी दूर बदल दिया गया। छात्राओं के भविष्य पर संकट मंडराया, तो कलेक्टर उषा परमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर छात्राओं को स्थानीय केंद्र में ही परीक्षा की अनुमति मिली।