हरदोई: पिहानी के पत्रास में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2026 पिहानी के पत्रास गांव में 20 वर्षीय गोल्डी पुत्री सर्वेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि उन्हें लड़की की मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई। दूसरे लोगों से सूचना मिलने पर जब परिजन पत्रास पहुंचे तो हालात संदिग्ध लगे।