सहारनपुर: लालवाला पत्थरबाजी मामले में घायलों से जिला अस्पताल में मिले नगीना सांसद, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालवाला में कल जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी के बाद घायल लोगों का हाल जानने नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रविवार दोपहर 3:00 बजे सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।