सांगानेर: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने हीरावाला औद्योगिक क्षेत्र में बायो फर्टिलाइजर्स निर्माण इकाई फैक्ट्री में की छापेमारी
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आज जयपुर के कनौता स्थित हीराबाला इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स निर्माण इकाई पर छापेमारी की। यहां निरीक्षण कर जैविक उर्वरक निर्माण और भंडारण में कई गंभीर अनियमितताओं का मंत्री ने दावा किया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।