रामपुर नैकिन: सीधी जिले में दो बाइकों की टक्कर, 6 घायल
सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव के पास गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।