झांसी: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी प्रशासन बैकफुट पर आया, अब एलएलबी की परीक्षाएं मई में होंगी
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 एलएलबी के छात्रों के विरोध पर बियू प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। एलएलबी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 मई में शुरू कराई जाएंगी। छात्र सोमवार को भी बहुविकल्पीय परीक्षा कराने की मांग पर अड़े रहे। मंगलवार की दुपहर 3 बजे बियू प्रशासन द्वारा अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है एलएलबी के छात्रों ने एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा कराने की मांग रखी है।