पीलीभीत: जितौरिया टांडा गांव में खपरैल गिरने से एक महिला की मौत, चार लोग हुए घायल
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा के रहने वाले रामऔतार अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी और तीन बच्चें जीतू उम्र 12 वर्ष, सुंदरी उम्र 14 वर्ष, मोहिनी उम्र 8 वर्ष के साथ खपरैल में सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक शुक्रवार की सुबहा मे खपरैल गिर गई। खपरैल गिरने से हड़कंप मच गया और चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को बहार निकाला पर महिला की मौत हो गई।