लोहरदगा: आरएसएस शताब्दी वर्ष पर चुन्नीलाल स्कूल मैदान में हिंदू सम्मेलन, सामाजिक समरसता और संस्कारयुक्त समाज निर्माण पर ज़ोर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे नगर के चुन्नीलाल उच्च विद्यालय मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्वयंसेवकों के साथ बड़ी संख्या में आमजन और महिलाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनूप कुमार, दुर्ग