पवई: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, पवई वन विभाग ने शुरू की जांच
Pawai, Panna | May 14, 2026 दक्षिण पन्ना वन मंडल अंतर्गत पवई रेंज के शिकारपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात्रि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना रात लगभग 9:35 बजे वन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही पवई वन परिक्षेत्र की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और करीब 9:50 बजे घटनास्थल पहुंचकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।