चितरंगी: झोंखो से नौगई तक बनी सड़क में गड़बड़ी, ठेकेदारों की पोल खुलने पर ग्रामीणों ने जांच की मांग की
चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोंखो से नौगई तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लगभग 14 किलोमीटर की सड़क बनाई गई थी।जिसमें काफी गुणवत्ता विहीन कार्य हुआ था,जिसको लेकर आज दिन शुक्रवार के दोपहर 12:30 बजे स्थानीय ग्रामीण व्यक्ति से बातचीत कर सड़क में हुई गड़बड़ी को लेकर जानकारी मिली कि 14 किलोमीटर की सड़क में ठेकेदारों द्वारा सही तरीके से काम नहीं किया गया है।