गुना नगर: हनुमान टेकरी पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, ट्रस्ट ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई
हनुमान टेकरी पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रस्ट ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मामले में एसपी से चर्चा की गई है और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराने का अनुरोध किया जाएगा। परिसर में चेतावनी संबंधी बैनर, दीवार लेखन, सीसीटीवी निगरानी और विशेष गार्ड तैनात करने की भी तैयारी की जा रही है।