डुमरांव: 70 किमी पैदल भटककर पुराना भोजपुर पहुंचा वृद्ध, ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, परिजनों से संपर्क करने की कोशिश
Dumraon, Buxar | May 18, 2026 शाहपुर प्रखंड के बोझरा के डेरा गांव निवासी एक वृद्ध भटककर अपने घर से करीब 70 किलोमीटर दूर पैदल पुराना भोजपुर पहुंच गया। रविवार की देर रात लगभग 11:30 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की।