दमोह: न्यू दमोह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में छाया मातम, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Apr 21, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के न्यू दमोह मारूताल-समन्ना बायपास मार्ग पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटे पटेल (65) निवासी न्यू दमोह की मौत हो गई। वे सड़क पार कर रहे थे, तभी हादसा हुआ। सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान की। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की।